❖ हमारा उद्देश्य गरीबी, बेरोजगारी को पूरे भारत देश से खत्म करना और देश के युवाओं, युवतियों को शिक्षित, सशक्त एवं मजबूत बनाना है स्वरोजगार को बढ़ावा देना।
❖ हमारा उद्देश्य पूरे भारत देश के अन्दर शांति और सदभावना पैदा करना तथा जाती - धर्म के प्रति भेदभाव को खत्म करना।
❖ हमारा उद्देश्य पूरे भारत देश में गरीब, असहाय, शोषित, पीड़ित, प्रताड़ित, लोगों को इस समस्या से निकालने के लिए रात - दिन मेहनत करना।
❖ हमारा उद्देश्य संविधान कि रक्षा करना तथा संविधान में बताये गये हर एक बातों का पालन करना।
❖ हमारा पूरा संगठन का कार्यकर्ता एवं अधिकारी भारतीय नागरिकों देश एवं विदेश में होने वाले किसी भी प्रकार की समस्या में 365 दिन और 24 घन्टे उनकी मदद के लिए खड़ा रहना है।
❖ हमारा उद्देश्य पूरे भारत देश में घर - घर शिक्षा का दीप जलाना एवं भारत सरकार से मिलने वाले लाभ को पहुंचाना एवं जानकारी देना है।
❖ हमारा उद्देश्य भारतीय महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना एवं उन पर हो रहे किसी भी प्रकार का अत्याचार और शोषण से बचाना एवं उन्हें उचित न्याय दिलाना है।